एमपी चुनाव: मंत्री मोहन यादव के वायरल ​वीडियो ने मचाई खलबली, देखें

Mohan Yadav Viral Video Ujjain Election

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. उज्जैन दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव (BJP Candidate Mohan Yadav) इस वायरल वीडियो में अपना आपा खोते हुए कांग्रेसियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उज्जैन के टावर चौक पर हुई बीजेपी की एक सभा का है. वीडियो में मोहन यादव विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं. इनमें उज्जैन के विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने से लेकर बाबा महाकाल के मंदिर का माइक बंद कराने को लेकर मोहन यादव, कांग्रेस पर जमकर भड़कते हुए सुनाई दे रहे हैं. इस वीडियो में बीजेपी के कार्यकर्ताओं समेत कई स्थानीय लोग भी खड़े होकर मोहन यादव की बातों पर जमकर ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं.