Vidisha faag mahotsav by sanatan hindu utsav samiti

सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा द्वारा फाग महोत्सव आयोजित

सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति विदिशा का फाग महोत्सव समारोह, सैफरन पल्स में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर, सभी के साथ गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली. सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी में एकता का भाव लाना है. इस दौरान सैफरोन पल्स संचालक जया राहुल चौकसे, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिलेश डांगी, समिति प्रवक्ता मनोज शर्मा सहित, शहर के समाजसेवी, एवं समिति पदाधिकारी मौजूद रहे.

Back To Top