प्रधानमंत्री के पहला पॉडकास्ट से लेकर क्रिकेट के मैदान पर खतरनाक हादसे, या तकनीकी क्षेत्र में Jio का 5.5G नेटवर्क—हर खबर अपने आप में खास है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं आज की Top News और Headlines, जो आपको देश और दुनिया के हालात से रूबरू कराएंगी।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने अरबपति बिज़नेसमैन और निवेशक निखिल कामत के साथ रिकॉर्ड किया अपना पहला पॉडकास्ट, जमकर बटोरी सुर्खियां
- तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पोस्ट, कहा: ‘मुझे और मेरे परिवार को बहुत दु:ख पहुंचा है’
- 5.5G नेटवर्क लॉन्च कर भारत की पहली कंपनी बनी Jio, इसकी स्पीड 5G के मुकाबले 5 गुना अधिक होने का अनुमान है
- जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर शुरू होने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस -20°C में चलने में सक्षम, अन्य वंदे भारत ट्रेनों से अलग खासियत
- बिग बैश लीग में गंभीर चोट लगने से बाल—बाल बचे डेविड वॉर्नर, शॉट लगाने के दौरान बल्ला टूटकर उनके सिर के पीछे लगा
- उत्तरप्रदेश में विवादित ढांचे को मस्जिद बोलने पर सीएम योगी का बयान, बोले: ‘यह इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है’
- मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से मारी टक्कर; बस के परखच्चे उड़े, एक छात्र की मौत, लगभग करीब 35 लोग घायल
- छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, पत्नी पक्ष से परेशान होने का दावा
- दुनिया के 10 देशों में हफ्ते में सबसे अधिक घंटे काम करते हैं लोग; भूटान में सबसे अधिक 54 घंटे, यूएई में 50 और भारत में लगभग 47 घंटे का रिकॉर्ड
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में 27 लोगों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया
