दवाड़ा (मध्यप्रदेश) – अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर्रई के बसुरिया गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करेली के तिनसरा आमगांव से लौट रही बारातियों से भरी बस अचानक सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस और डायल 100 को बुलाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
https://youtu.be/zEReQRxD2M8
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की भुमकाढाना पंचायत की ओर लौट रही थी, जब यह हादसा हुआ। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्य संचालित किया गया। SDM अमरवाड़ा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
