MP BJP President Hemant Khandelwal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पाली मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी ने दी शुभकामनाएं

भोपाल/उमरिया: भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (BJP President Hemant Khandelwal) को पाली मंडल अध्यक्ष राधा तिवारी ने भोपाल में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने की बात कही।

राधा तिवारी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई भेंट के दौरान पाली मंडल की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उन्हें माता बिरासनी के दर्शन हेतु पाली नगरी आमंत्रित भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक मूल्यों पर दिया जोर
इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मूल पूंजी होता है। उन्होंने पाली मंडल अध्यक्ष को संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए।

अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी हुई मुलाकात
अपने भोपाल प्रवास के दौरान राधा तिवारी ने भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और सीधी सांसद रीति पाठक से भी सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Back To Top