शिवराज कैबिनेट का विस्तार, 28 मंत्रियों को किया गया शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है, भोपला स्थित राजभवन में शिवराज कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों को राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई।

बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में 28 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिनमें से 20 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्य मंत्री पद सौंपे गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार जाने के बाद शिवराज सिंह ने सरकार की बागडोर थामी थी, लेकिन कोरोना काल में पूरा मंत्रिमंडल नहीं बना सका जिसके बाद बीते दिनों शिवराज सिंह ने पार्टी के आलाकमान से दिल्ली में चर्चा करने के बाद कैबिनेट विस्तार के लिए लिस्ट फाइनल की।

कैबिनेट मंत्री –

  1. गोपाल भार्गव
  2. विजय शाह
  3. जगदीश देवड़ा
  4. बिसाहूलाल सिंह
  5. यशोधरा राजे सिंधिया
  6. भूपेंद्र सिंह
  7. एदलसिंह कंषाना
  8. बृजेंद्र प्रताक सिंह
  9. विश्वास सारंग
  10. इमरती देवी
  11. प्रभुराम चैधरी
  12. महेंद्र सिंह सिसौदिया
  13. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  14. प्रेम सिंह पटेल
  15. ओमप्रकाश सकलेचा
  16. उषा ठाकुर
  17. अरविंद भदौरिया
  18. मोहन यादव
  19. हरदीप सिंह डंग
  20. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

राज्यमंत्री-

  1. भारत सिंह कुशवाहा
  2. इंदर सिंह परमार
  3. रामखेलावन पटेल
  4. राम किशोर कांवरे
  5. बृजजेंद्र सिंह यादव
  6. गिर्राज हण्डौतिया
  7. सुरेश धाकड़
  8. ओपीएस भदौरिया

You May Also Like

More From Author