रतलाम में अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

  • रतलाम में अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कंट्रोल रूम में की प्रेसब्रीफिंग
  • आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं: पुलिस
  • लूट और तस्करी जैसे कामों में प्रयोग होते थे हथियार: पुलिस

रतलाम पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कंट्रोल रूम में प्रेसब्रीफिंग की। रतलाम एसपी के मुताबिक पिछले दिनों पांच अवैध हथियार पकड़े गए थे अब 6 और हथियार जब्त किये गए हैं तथा 4 आरोपियों को भी पकड़ा गया है। बताया गया कि अजय नामक व्यक्ति खरीदी करता था और और फैजान सप्लायर है। रतलाम एसपी ने पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक हथयारों का प्रयोग डराने धमकाने, लूट और तस्करी जैसे कामों में प्रयोग में लिया जाता था।


l weapons