नाहरगढ़ में मोर का शिकार करने पर तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मंदसौर जिले में मोर का शिकार करने पर तीन व्यक्ति गिरफ्तार किये गये। जिले की नाहरगढ़ पुलिस के मुताबिक पाल्या मारू रोड स्थित ईदगाह के पीछे पहुंचकर पुलिस टीम ने दबिश दी जहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 2 मोर मृत अवस्था में मिले। तीनों आरोपी नाहरगढ़ के निवासी हैं तथा दो नाल बंदूक एवं बाइक पुलिस ने जब्त की।

 

Back To Top