मंदसौर में दिनदहाड़े गोली माकर विहिप पदाधिकारी की हत्या

VHP worker Yuvraj Singh

मंदसौर। मंदसौर में विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी युवराज सिंह चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंदसौर पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि एक बाइक पर तीन आरोपियों ने आकर हमला किया है युवराज सिंह को तीन गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं कुछ संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम भीरवाना की गई है।

जानकारी के अनुसार सुबह के लगभग 11 बजे युवराज सिंह, गीता भवन के निकट एक चाय की होटल पर खड़े थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बता दें कि युवराज सिंह को घायल अवस्था में क्षेत्र के लोगों ने आॅटो के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

DOWNLOAD