उत्तराखण्ड अध्यक्ष कुलदीप बालियांन खानपुर पहुंचे, खानपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिले प्रदेशाध्यक्ष
ROORKEE | रुड़की : हरिद्वार जिले के रूड़की अंतर्गत खानपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party)की बैठक आयोजित हुई जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव को लेकर रहा। जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक पाटिर्यां भी तैयारिया तेज करते हुये चुनावी कसरत जोश शोर से कर रही हैं। खानपुर विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने एक समीक्षा बैठक ली। अध्यक्ष ने आह्वान किया कि 2019 के चुनाव में एक एक कार्यकर्ता को कमर कसकर तैयार रहने की बात कही है।
