एयर स्ट्राइक के बाद हरिद्वार में खुशी की लहर

Air Force Strike

हरिद्वार। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में लोगों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं साधु संतों ने भी सेना और प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादियों पर हमला करने के लिए बधाई और धन्यवाद दिया।

साधु संतों का कहना है कि मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखा कर साबित कर दिया है कि उनका 56 इंच का सीना है। वहीं हरिद्वार में ब्राम्हण सभा ने पूर्ण वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी एवं पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने पर मिठाई बांटी और जश्न मनाया।