कुरवाई में भाजपाईयों ने वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर मनाया जश्न

Kurwai BJP Celebrated on Attack by Indian Air Force

कुरवाई। भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकवाद के खातमे के लिए की गई एयर स्ट्रइक के बाद देश में लोगों के बीच खुशी और उत्साह की लहर देखने को मिली जिसके बाद आमजन ने सकड़कों पर उतकर जमकर आतिशबाजी की। विदिशा जिले के कुरवाई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक हरि सिंह सप्रे के साथ बस स्टेंड क्षेत्र में आतिशबाजी कर मिर्ठायां वितरित की जिसके साथ ही वायु सेना और भारत सरकार की काफी सराहना की।

वहीं दूसरी ओर चित्रकूट में जुड़वा भाईयों के अपहरण और हत्या मामले में प्रदेश की कमलनाथ सरकार का विरोध करते हुए भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया तथा नारेबाजी की। वहीं क्षेत्रीय तहसीलदार को मध्य प्रदेश राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।