Rampur | रामपुर : सतना जिले की सात विधानसभाओं में से एक रामपुर भी है। 28 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कुछ पार्टियों ने अपने कार्यकर्ता को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है तो वहीं भाजपा और कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवारों की मुख्य रूप से लोगों के बीच नामों को लेकर चर्चाएं जारों पर हैं। सतना जिले की रामपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से प्रशांत पांडेय को टिकट दिया गया है जबकि बहुजन समाज पार्टी ने रामलखन सिंह को देकर मैदान में उतारा हैं। भारतीय जनता पार्टी से उमेश प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, बालकृष्ण शर्मा दावेदारी कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी से रामपुर विधानसभा के लिए राजेन्द्र मिश्रा, सुनील बड़़गायिया और कमलेंद्र सिंह दावेदारों की दौड़ में हैं
Related Posts
कोठी कोविड सेंटर में जाने से डर रहे सफाईकर्मी, जगह-जगह फैली गंदगी
सतना। नजारा है सतना जिले के कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहां, साफ सफाई के आभाव में गंदगी होने के…
सतना में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला, रीवा रेफर किया
सतना – जिले में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मई को पहला…
सतना श्रमजीवी पत्रकार परिषद का होली मिलन समारोह आयोजित
सतना। श्रमजीवी पत्रकार परिषद रीवा संभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सतना के रोटरी क्लब में किया गया। कार्यक्रम…

