BJP विधायक और सांसद में जुबानी जंग

सतना। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के सांसद गणेश सिंह पर एक बयान को लेकर पलटवार किया है। मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के सांसद गणेश सिंह को शोशियल मीडिय पर पोस्ट के जरिए घेरे में लेते हुए निशाना साधा है।

दरअसल बीते दिनों सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कुछ लोगों पर भाजपा का चादर ओढ़कर किसी और दल के लिए काम करने का आरोप लगाया था। सांसद ने बताया कि मन का केंडिडेट नहीं मिलने पर काम ना किया जाना सही है लेकिन दूसरे दल का झंडा उठाकर दूसरों के लिए काम करना यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

मैहर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए शोशियल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। भाजपा विधायक ने बताया कि नागौद में सांसद गणेश सिंह द्वारा दिया गया उद्बोधन अत्यंत निंदनीय है जिसकी तिनी भत्र्सना की जाए कम होगी। विधायक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए गणेश सिंह की समर्थन सभा के दौरान विधायक के भाई को अटैक आया था जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसके कारण विधायक चुनाव प्रचार में ज्यादा समय नहीं दे सके। विधायक ने बताया कि यदि गणेश सिंह की जगह और कोई भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाता तो लगभग 5 लाख वोटों से चुनाव जीतता।

हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के दोनों नेताओं के बीच चल रहा इस बयान बाजी का दौर राजनीति में क्या नाया मोड़ लेता है यह देखने वाली बात होगी।

You May Also Like

More From Author