पीथमपुर के तालाब में डूबे दो युवक, हुई मौत

youth immersed in pond

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर स्थित संजय जलाशय तालाब में दो युवकों की डूबने से मृत्यु हो गई है। जानकारी के मुताबिक विवेक सोलंकी और अर्जुन पुरी नामक दो युवक नहाने के लिए तालाब गए हुए थे जहां गहरे गड्ढे में उतरने के कारण दोनों ही डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होने गोताखोरों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकलवाया।

पीथमपुर थाना सबइंस्पेक्टर एस आर नागराज ने बताया कि राम रतन काॅलोनी के दोनों युवक थे जिनके शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर में कराया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।