Barohi | भिंड : जिले के बरोही थाना पुलिस ने एक वारंटी फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। थाना प्रभारी के मुताबिक लगभग 8 वर्षो से यह आरोपी कई जिले में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है जबकि कई मामलों में यह गिरफ्तार भी हो गया था। न्यायालय में पेशी नहीं करते हुए यह फरार चल रहा था। बताया गया कि आरोपी पर भिण्ड जिले से 5 वारंट है जबकि मुरैना जिले से एक मामले में फरार चल रहा था जहां से इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित था। बताया गया कि घर पर आने पर आरोपी को बरोही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के धर पकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
Related Posts
कैमरा 24 की खबर का हुआ असर, भिण्ड-इटावा मार्ग पर कार्य प्रारंभ
कुंवारी नदी पुल का मार्ग हो गया था क्षतिग्रस्त, 28 अगस्त को प्राथमिकता से दिखाई गई थी खबर BHIND | भिण्ड…
भिंड में परिवार के दो सदस्यों ने की आत्महत्या
भिंड। जिले में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। बता…
भिंड में मंत्री लाल सिंह आर्य ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
Bhind – भिंड | स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री लाल सिंह आर्य ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, स्वतंत्रता के…

