Barohi | भिंड : जिले के बरोही थाना पुलिस ने एक वारंटी फरार इनामी बदमाश को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। थाना प्रभारी के मुताबिक लगभग 8 वर्षो से यह आरोपी कई जिले में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है जबकि कई मामलों में यह गिरफ्तार भी हो गया था। न्यायालय में पेशी नहीं करते हुए यह फरार चल रहा था। बताया गया कि आरोपी पर भिण्ड जिले से 5 वारंट है जबकि मुरैना जिले से एक मामले में फरार चल रहा था जहां से इस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित था। बताया गया कि घर पर आने पर आरोपी को बरोही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के धर पकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
Related Posts
मतदाताओं को जागरूक करने भिण्ड के शिक्षक ने बनाया गाना
BHIND | भिंड : शिक्षक का कार्य विद्यार्थियों को शिक्षित करने के अलावा समाज की सर्वोन्मु खी प्रगति को वाहक बनना है।…
वृद्ध को गोद में उठाकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाया, लोगों ने की सराहना
Bhind | भिण्ड : मध्य प्रदेश के भिण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान फूप थाना के एसआई…
गैस सिलेंडरों से भर ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला
भिंड। जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में पोरसा रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा जिसके कारण…
