डकैतों के मूवमेन्ट ने सतना पुलिस को परेशानी में डाला

Satna | सतना : विधानसभा चुनाव के मौके पर डकैतों के मूवमेंट ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। बीति शाम फारेस्ट विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के साथ दो अन्य लोगों को आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद डकैतों द्वारा अगवा करने की सूचना मिली। इतना ही नहीं बगदरा घाटी में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की पिटाई भी करने की बात सामने आई।

पुलिस अधीक्षक, संतोष सिंह गौर ने बताया कि थाना मझगवां में एक एफआईआर दर्ज हुई जिसमें तीन लोगों को अगवा किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है। किसी भी गिरोह तथा फिरौती की अधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है लेकिन लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डकैतों के चंगुल में फंसे सड़क निर्माता कंपनी के श्रमिक ने डकैतों द्वारा मारपीट करने के साथ ही कार सवार लोगों को अगवा करने की जानकारी पुलिस को दी।

Back To Top