Amit Shah in Bihar: बिहार में हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनके भाषण का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अमित शाह जनता से सवाल पूछते दिखाई देते हैं– “राहुल गांधी बिहार में यात्रा करके गए, यात्रा का विषय क्या था? बताओ।” इस पर जनता एक सुर में जवाब देती है– “वोट चोरी”। इसके बाद शाह ने कहा कि “राहुल बाबा ने बिहार में ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली थी। वे झूठा नैरेटिव फैलाना चाहते हैं, लेकिन जनता को झूठ बोलकर गुमराह नहीं किया जा सकता।” इस बयान और जनता की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर अब जमकर ट्रोलिंग और बहस हो रही है। अमित शाह का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल
- अमित शाह का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल
- सभा में राहुल गांधी पर साधा निशाना
- जनता ने दिया जवाब– “वोट चोरी”
- शाह बोले– राहुल ने निकाली ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
- सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज
