वात्सल्य गणपति महोत्सव 2025: डोल ग्यारस पर चल समारोह आयोजित, ऑपरेशन सिंदूर की अनोखी झलक

Vatsalya Ganpati Mahotsav 2025 Ganesh Visarjan

विदिशा में 3 सितंबर को डोल ग्यारस के अवसर पर वात्सल्य विद्यालय से भगवान श्री गणेशजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड की धुन और वरेधी नृत्य के साथ छात्र-छात्राओं ने इस चल समारोह में उत्साह का माहौल बनाया। इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी देखने को मिली, जिसमें भारतीय सेना के पराक्रम का विशेष प्रदर्शन हुआ।

यात्रा हरिपुरा से प्रारंभ होकर रामद्वारा, ओवरब्रिज, नीमताल चौराहा, स्टेशन रोड, माधवगंज, तिलकचौक, डंडापुरा, स्वामी विवेकानंद चौराहा होते हुए जानकी कुंड बेतवा पहुँची। शहरवासियों ने जगह-जगह आरती कर और पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा को विदाई दी।

गणपति उत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था प्रमुख देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली एवं रुचिरा अरोरा ने सभी छात्र-छात्राओं, पालकगणों, मीडिया प्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • विदिशा में वात्सल्य गणपति महोत्सव का धूमधाम से समापन
  • डोल ग्यारस पर निकला भव्य चल समारोह
  • चल समारोह में दिखी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अनोखी झलक
  • ढोल-नगाड़ों और वरेधी नृत्य से गूंज उठा पूरा शहर
  • शहरवासियों ने आरती कर गणपति बप्पा को दी विदाई
  • जानकी कुंड बेतवा में हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन