सुशांत सिंह राजपूत के पालतू डॉगी की भी मौत

Sushant Singh Rajput's Pet Dog Fudge Dies
Sushant Singh Rajput’s Pet Dog Fudge Dies : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब ढाई साल बाद उनके पालतू डॉगी फज की मौत हो चुकी है, जो खबर उनके फैन्स के लिए काफी इमोशनल कर देने वाली है. सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के फैन ने उनके पालतू डॉगी के साथ दौड़ लगाते हुए वीडियो भी शेयर किया है, जिसको लोग खूब री-शेयर भी कर रहे हैं. कुछ Reports की माने तो सुशांत की मौत के बाद से उनके पालतू डॉगी फज का बुरा हाल हो गया था. और अब फज की मौत की खबर सामने आई है. सुशांत सिंह राजपूत के डॉगी फज के मौत की जानकारी उनकी बहन प्रियंका ने ट्वीट कर दी है. प्रियंका ने ट्वीट किया- तुमने अपने दोस्त के स्वर्ग राज को ज्वाइन कर ही लिया. हम भी जल्दी ही तुम्हारा साथ देंगे. तब तक, दिल दुखता रहेगा. पीड़ा से भरे इस ट्वीट के साथ ही प्रियंका ने दो फोटोज़ भी शेयर की हैं. एक फोटो में सुशांत सिंह को फज माथे पर चूमता दिख रहा है तो वहीं दूसरी फोटो में खुद प्रियंका हैं, जो फज के साथ खेलती, पोज करती दिख रही हैं.