Sushmita Sen Angioplasty : सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट किया अपनी हार्ट सर्जरी का पहला महिना

Sushmita Sen celebrates the first month of her heart surgery

47 साल की सुष्मिता सेन ने अपनी हार्ट सर्जरी के एक महिने पूरे होने पर सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. दरअसल सुष्मिता सेन ने कुछ हफ्तों पहले सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैन्स को उनकी हार्ट सर्जरी होने की बात शेयर की थी और अब एक बार फिर उन्होने अपना हेल्थ अपडेट अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है.

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया था कि उनके हार्ट में ब्लॉकेज आने के बाद डॉक्टर्स ने आनन फानन में ऑपरेशन किया. वहीं अब वो स्वस्थ होने के बाद काम पर वापस लौट चुकी हैं. सुष्मिता ने हार्ट सर्जरी के एक महीना बीत जाने पर ब्लैक एंड वाइट वीडियो शेयर की है जिसमें वो बलैक ड्रेस पहने हुए हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक में सुष्मिता ने आंखों के सागर सॉन्ग को एड किया है. वो इस वीडियो में खड़े होकर अलग अलग पोज़ देती नज़र आ रहीं है.

पोस्ट के कैप्शन में सुष्मिता सेन ने लिखा – मेरी एंजियोप्लास्टी के एक महीने पूरे होने का जश्न… ठीक वही करके जो मुझे करना पसंद है, काम करना… लाइट्स, कैमरा, एक्शन और हमेशा पसंदीदा ये खूबसूरत गाना, बार बार बजता है…