फर्रूखाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Farrukhabad Police Encounter

फर्रूखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीति देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि बदमाशों की गोली से एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबक इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले एक सर्राफ व्यापारी से लाखों रूपयों की लूट की थी जबकिब दिनदहाड़े महिला शिक्षक की चेन लूट ली थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर गढ़िया के एक बाग में हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की योजना बनाए जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद के साथ मिलकर बाग की घेराबंदी की वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगने पर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिनकी जबावी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

DOWNLOAD