फर्रूखाबाद में विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

Deputy CM Keshav Prasad Maurya

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फर्रुखाबाद में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मंच से मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं का व्यख्यान करते हुए कांग्रेस पार्टी के आलाकमान नेता पर जमकर निशाना साधा।

बसपा गठबंधन में पैसे लाकर टिकट लाने की बात पर केशव प्रसाद ने जमकर चुटकी ली। समाजवादी पार्टी के अखिलश यादव को घेरे में लेते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि जब अखिलेश जब अपने पिता के नहीं हुए चाचा के नहीं हुए तो भुआ जी के क्या होंगे।