जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में युवक ने खाया ज़हर, लोन नहीं मिलना कारण

Man Eat Poison

फर्रूखाबाद। एक युवक ने सरकारी व्यवस्था से हार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जहर खा लिया। दरअसल मामला फर्रूखाबाद जिले का है जहां जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जहर खाने के बाद युवक को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। VIDEO

https://youtu.be/-JgQ7r5YttQ

दरअसल युवक दीपक कुमार ग्राम गैसिंगपुर का निवासी है जिसने बताया कि जिला उद्योग केंद्र से लोन लेनें के लिए फाइल जमा की थी लेकिन एक वर्ष के अंतराल में ग्रामीण बैंक में कई बार अबैध बसूली की गई और फिर भी लोन मंजूर ना होने पर शिकायत की गई लेकिन न्याय नहीं मिला।