फर्रुखाबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक नवाबगंज पुलिस सुधारानी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए नाला बघार के निकट घेराबंदी की थी जिस दौरान मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने 315 बोर के तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की जिसकी जवाबी कार्रवाई के दौरान दो अपराधी घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल होना बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि दोनों अपराधियों पर 15 हजार का इनाम था जिनके पास से 315 बोर के दो तमंचे मिले है।
Related Posts
कायमगंज में अराजक तत्वों ने अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त की
FARRUKHABAD NEWS | फर्रुखाबाद : जिले में अराजक तत्वों ने बीती रात कोतवाली कायमगंज (kayamganj) के ग्राम गऊटोला स्थित डॉक्टर…
शिक्षक की पिटाई, छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
फर्रूखाबाद। ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक ट्यूटर को छात्रा के परिजनों ने जमकर पिटाई की…
डिलीवरी के बाद मांगे पैसे नहीं देने पर अस्पताल से बाहर निकाला
फर्रूखाबाद। जननी सुरक्षा वार्ड से एक प्रसूता को एक दिन के मासूम के साथ स्टाफ नर्स ने बाहर निकाल दिया,…
