युवक युवती ने नहर में लगाई छलांग, कन्नौज के मलिकपुर का मामला

malikpura village kannauj

कन्नौज। जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवति द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने का मामला सामने आया है, वहीं युवक द्वारा तैरकर अपनी जान बचा ली गई जबकि युवती के नहर में डूबने की जानकारी मिली है जिसके बाद गोताखोरों द्वारा युवति की तलाश की जा रही है।

  • सौरिख क्षेत्र के खढ़नी मलिकपुर गांव का मामला
  • प्रेम प्रसंग के चलते लगाई नहर में छलांग
  • युवक ने तैरकर अपनी जान बचाई
  • नहर में डूबी युवती, तलाश जारी

https://youtu.be/RqTk2hgxr_A

दरअसल मामला सौरिख थाना क्षेत्र के खढ़नी मलिकपुर गांव का है जहां युवक युवती के नहर में कूदने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि लड़की के भाई द्वारा देखे जाने पर युवक युवती ने नहर में छलांग लगाई थी, जिसके बाद युवती लातपा है और गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है।