छिबरामऊ हाईवे पर ट्रक में लदे सामान में लगी आग

Chhibramau highway kannauj

कन्नौज। एक चलते ट्रक में लोड सामान में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है जिसके बाद चालक द्वारा तत्काल ट्रक को रोककर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दरअसल दिल्ली से बिहार जा रहा एक ट्रक में लोड सामान में कन्नौज के छिबरामऊ प्रेमपुर हाईवे पर अचानक आग लग गई वहीं धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन रोका और आग लगने की सूचना दमकल को दी।

https://youtu.be/YSlXDI6Lv9U

  • छिबरामऊ के प्रेमपुर हाईवे पर रोका गया ट्रक
  • अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी
  • दिल्ली से बिहार जा रहा था ट्रक
  • फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

ट्रक में लदे सामान में आग लगने का कारण फिल्हाल स्पष्ट नहीं हो सकता है लेकिन समय रहते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।