कौशाम्बी में शराब ठेके के 2 सेल्समैन की हत्या

Kaushambi murder case

कौशाम्बी। जिले में बदमाशो के हौसले बुलंद होते नजर आ रही है। बीती रात बदमाशो ने लूट की नियत से एक शराब ठेके के बाहर सो रहे 2 सेल्समैन की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल यह वारदात कोखराज थाना से महज कुछ दूरी पर हुई है, जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

  • कोखराज थाना से महज कुछ दूरी पर हुई वारदात
  • शराब ठेके के बाहर सो रहे 2 सेल्समैन की हत्या
  • मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन सिंह

 

दरअसल लूटपाट की नियत से बेखौफ बदमाशों ने शराब ठेके के बाहर सो रहे राजेन्द्र और शिव प्रताप नामक 2 सेल्समैन की हत्या की है जिस वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस द्वारा हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।