कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद, विनोद सोनकर के समर्थन में की जनसभा

Vinod Sonkar Kaushambi

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव के लिए कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि सैनी कृषि मैदान पहुंचे डिप्टी सीएम, संबोधन के बाद मीडिया से रूबरू हुए। केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी मुक्त होने का दावा किया। बताया गया किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछड़ा, दलित तथा सामान्य वर्ग के गरीबों के जीवन में खुलशहाली ला रहे हैं।