राजभवन के पास चली गोलियां, बैंक की वेन को लूटा

  • राजभवन के पास चली गोलियां, बैंक की वेन को लूटा
  • फायरिंग में एक व्यक्ति की हुई मौत
  • पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

लखनऊ में राजभवन के पास गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक्सिस बैंक की वेन को लूटा गया है तथा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 4 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की सूचना लगते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।


Back To Top