UP Viral Video: नहीं माने नेता, शहीद कैप्टन की मां कहती रही “प्रदर्शनी मत लगाओ”

up captain shubham gupta mother viral video

उत्तरप्रदेश के नेताओं का वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेता एक रोती हुई महिला को चेक देकर फोटो खिचवाते नज़र आ रहे हैं. दरअसल जम्मू कश्मीर के राजौरी में बीते दिनों कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हुए थे. वहीं उत्तरप्रदेश के शहीद कैप्टन के घर आर्थिक सहायता देने पहुंचे यूपी के नेताओं का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में शहीद कैप्टन की मां नेताओं से ‘प्रदर्शनी नहीं लगाने’ की बात कहती दिख रहीं है. लेकिन नेता उनके साथ फोटो खिचवाते रहे, और कुछ इसी कारण सोशल मीडिया पर ये वीडियो अपलोड होने के बाद आलोचना का विषय बनी हुई है.