लिफ्ट में फंसे केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, समर्थकों ने बाहर निकलवाया

union state minister kaushal kishore

लखनऊ, 4 सितम्बर। केन्द्रीय राज्य मंत्री और मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर लगभग10 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। प्रेसवार्ता में आने के बाद सांसद ने बताया कि लिफ्ट दूसरे तल पर लगभग 10 मिनट तक फंसी रही। वहीं लगभग दो बार लिफ्ट ग्रउंड फ्लोर तक आई लेकिन दरवाजे नहीं खुले, कुछ गड़बड़ी की आशंका पर समर्थकों ने आनन फानन में ऑपरेटर की मदद लेकर दरवाजे को खुलवाया। लिहाजा तत्काल सांसद ने संबंधित अधिकारियों को लिफ्ट की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।