UP CMO twitter account hacked on Friday night : यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय (up cmo) का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक (twitter account hacekd) हो गया. हैकर ने सीएमओ के ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल फोटो और बैकग्राउंड फोटो को बदलने के साथ ही कई ट्वीट भी कर दिए. जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट रात करीब साढ़े 12 बजे हैक हुआ और ये स्थित करीब 40 मिनट तक बनी रही. वहीं गड़बड़ी का पता लगने के बाद रात करीब 1 बजे अकाउंट फिर से रीस्टोर (restored) कर लिया गया. हालांकि टिव्टर हेंडल रीस्टोर हो जाने के बाद अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
UP CMO Twitter Account Hacked : यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हुआ है! 40 मिनट तक बनी रही स्थिति

