अनूपपुर में मतदान दल की वापसी पर डीएम ने किया स्वागत

Successful Voting Day

अनूपपुर।  जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसके बाद मतदान दल के सदस्यों का जिला कलेक्टर द्वारा वापसी पर फूलमामला पहनाकर स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाकी गई थी जिस से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ वहीं निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार का प्रभाव भी देखने को मिला जिसके बाद 70 प्रतिशत से अधिक मतदान अनूपपुर में दर्ज किया गया। जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा शासकीय विद्यालय मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया गया।