राजेन्द्रग्राम के जंगल में लगी आग, कुछ दूरी पर है रहवासी क्षेत्र

Rajendragram forest

अनूपपुर, 26 मई। गर्मी के मौसम में लगने वाले नौतपों की शुरूआत बीती 25 मई से हो चुकी है ऐसे में इन नौ दिनों तक तापमान काफी अधिक होता है। वही इसी को लेकर जंगलों में आग का खतरा भी बना रहता है। इसी की एक तस्वीर अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में देखने को मिली जहां राजेन्द्रग्राम के जंगल में आग लगने के बाद वन विभाग के चैकीदार द्वारा आग को काबू पाने पर प्रयास किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन 11 बजे जंगल में आग की लपटें उठती देखी गई थी जो कि अब फैल रही है। वहीं जंगल से महज कुछ दूसरी पर रहवासी क्षेत्र भी है ऐसे में अब समय रहते आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

https://youtu.be/KiX_imrCyUY