अशोकनगर। पंचायतों के परिसीमन को लेकर अशोकनगर में बीजेपी ने जंगी प्रदर्शन किया है। बता दें कि इस जंगी प्रदर्शन में भाजपा सांसद डाॅ केपी यादव के साथ नेता कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के साथ साथ मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को जमकर कोसा। वहीं जिला कलेक्टर द्वारा ज्ञापन लेने के लिए बाहर नहीं आने पर आक्रोशित भाजपाईयों ने अर्धनग्न होकर चक्काजाम प्रदर्शन किया जहां इस बीच पुलिस बल से झूमा झटकी भी हुई। भाजपा जिला महामंत्री, सचिन चैधरी ने बताया कि जिला प्रशासन ने परिसीमन, भ्रष्टाचार कर किया गया है जिसके चलते यह विरोध जताया गया।
