अशोकनगर लाॅकडाउन, समाजसेवी निभा रहे अपना दायित्व

Ashoknagar Lockdown

अशोकनगर। कोरोना की महामारी से बचने के लिए केंद्र सरकार के लाॅकडाउन का असर अशोकनगर में भी देखा जा रहा है। लाॅकडाउन के दौरान समाजिक कार्यकर्ता आगे आकर हर संभव मदद कर रहे हैं। अशोकनगर की श्री राम समिति से दीबान सिंह और उनकी टीम द्वारा गरीब लोगों के लिए रोज 1400 पैकेट भोजन वितरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जानवरों के लिए भी समाजसेवी आगे आ रहे है, जिन्दबाबा समिति संयोजक महेंद्र भारद्वाज द्वारा नगर में गाय और कुत्तों को खाना खिलाया जा रहा है जबकि पार्षद मनोज शर्मा द्वारा गोवंश को घांस खिलाई जाती है।

हालांकि इन सभी के साथ नगर के समाजसेवी जितेंद्र कोठारी, राशिद खान, चांदनी मोशी, जीतू सोनी, भानु नामदेव, अनुराग शर्मा, राहुल जैन, बलराम दुबे तथा मुकेश ओझा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।