छत पर फेंका लव लैटर, पुलिसकर्मी ने की आरक्षक शिकायत की

Ashoknagar Constable

अशोकनगर। जिले में एक पुलिस आरक्षक द्वारा दूसरे पुलिसकर्मी पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया गया है जिसके बाद अब पुलिस विभाग में चर्चा का दौर जारी है। बता दें कि एक पुलिस आरक्षक ने आरक्षक भानु सोलंकी पर अपनी बेटी को परेशान करने तथा लव लैटर भेजना का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

पीड़ित पुलिस आरक्षक ने बताया कि भानु सोलंकी नामक पुलिस आरक्षक उनके पड़ोस में रहता है जिसके द्वारा  एक लव लैटर और चाॅकलेट घर की छत पर फेंका। बताया गया कि भानु सोलंकी की पत्नी भी पुलिसकर्मी है जबकि आरक्षक को एसपी ऑफिस बुलाया गया लेकिन वह वहां से भाग गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा जांच के आदेश दिए गए।

DOWNLOAD