श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अशोकनगर में निकला जुलूस

Krishna Janmashtami

अशोकनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अशोकनगर में जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्री राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जानकारी के मुताबिक यह जुलूस विदिशा रोड प्रारंभ हुआ जहां इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र कलावत ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित तथा पुष्प बरसाकर स्वागत किया। वहीं यह जुलूस गांधी पार्क स्टेशन रोड से होते हुए सुभाष गंज पहुंचा।

DOWNLOAD