दो ट्रकों से 150 मजदूर पहुंचे बालाघाट, आते समय कहीं नहीं हुई जांच

mohgaon balaghat lockdown

बालाघाट। बड़े शहरों की ओर पलायन करने वाले मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला लाॅकडाउन में निरंतर जारी है। दो ट्रकों में सवार होकर लगभग 150 मजदूर बालाघाट जिले के मोहगांव पहुंचे जिसमे महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बिरसा बैहर क्षेत्र व छत्तीसगढ़ के लोग इनमें शामिल है जिनका आते समय किसी भी जगह पर मेडिकल टेस्ट नहीं होना चिंता का विषय बना हुआ है।

वहीं मजदूरों के पहुंचने की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे मलाजखंड नगर पालिका सीएमओ लक्ष्मणसिंह सारस ने बताया कि सभी मजदूर ट्रक में बैठक तेलांगना से मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे हैं। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मजदूरों की लिस्ट तैयार कर स्क्रीनिंग के लिए क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।