बालाघाट के गणेशपुर में हो रहा गुणवत्ताहीन नाली निर्माण

Lalbarra Balaghat

बालाघाट। जिले के लालबर्रा अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में सीसी नाली निर्माण कार्य में अनियमितताएं देखी जा रही है। बता दें कि शासन की योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से पंचायत द्वारा सीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें मौके पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह बिना मशीन के काम कर रहे हैं और इस कार्य के लिए 19 महिला मजदूर और तीन पुरूष मजदूर यानि कुल 21 मजदूर लगाए गए हैं। बताया गया कि अच्छी गुणवत्ता के लिए जितना माल डलना चाहिए उससे कम डलवाया जा रहा है।

DOWNLOAD