Naxalites Balaghat

बालाघाट में नक्सलियों ने रोड निर्माण में लगे वाहनों को जलाया

बालाघाट। जिले में नक्सलियों द्वारा रोड निर्माण में लगे ट्रक और ट्रैक्टरों को जलाने की जानकारी मिली है जिसके बाद अब पुलिस की 3 सर्चिंग पार्टी आरोपियों की तलाश में रवाना की जा चुकी है। दरअसल लांजी थाना के देवरबेली चैकी अंतर्गत निर्माणाधीन मार्ग देवरबेली से मलकुंआ के बीच चल रहे कार्य के दौरान एक ट्रक और 2 ट्रैक्टरों को जलाने की वारदात को अंजाम दिया जिसे पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने नक्सली घटना बताया है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात लोगों की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी गई है।

  • पुलिस की 3 सर्चिंग पार्टी की गई रवाना
  • 1 ट्रक और 2 ट्रैक्टरों को जलाया गया
  • देवरबेली-मलकुंआ के बीच चल रहा था निर्माण
Back To Top