भारत में आम बजट 2021: अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने का प्रयास

नई दिल्ली। भारत में आम बजट 2021-22 (Budget 2021) पेश कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण को पढ़ा और कोरोना संकट काल में अर्थव्यवस्था की रुकी रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए इस बजट पर हर किसी की निगाहें टिकी होने की बात कही। इसी कड़ी में निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 किसानों के लिए बहुत खास बताया, जिसके तहत साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य साधा गया है जिसके लिए कृषि क्षेत्र में लाभ बढ़ाने के लिए कई बड़े ऐलान किए जाएंगे।

  • बजट 2021-22 के की कुछ मुख्य बातें
  • ऑपरेशन ग्रीन स्कीम का ऐलान किया गया है, किसानों को लाभ होगा
  • किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य जारी रहेगा
  • किसानों के लिए डेढ़ गुना ज्यादा एमएसपी दी जाएगी
  • दाल, गेंहू, धान समेत अन्य फसलों की एमएसपी बढ़ी
  • गेहूं के लिए 62,802 करोड़ रुपए दिए गए
  • 32 राज्यों में वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था लागू
  • देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनेंगे
  • ई-नेम के लिए 1000 नई मंडियां
  • मंडियों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा
  • स्वामित्व योजना को लागू किया जाएगा
  • 75 साल से अधिक उम्र वालों कों आईटीआर नहीं भरना होगा
  • एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट 16 लाख करोड़ तक
  • ईज आॅफ डूइंग बिजनेस के तहत एक टर्बियूनल बनेगा
  • आगामी जनगणना, पहली डिजिटल जनगणना होगी
  • देश में करीब 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे
  • लेह में केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाए जाने का ऐलान किया गया है
  • आत्मनिर्भर योजना के तहत कुल 27.1 लाख करोड़ रुपए की मदद
  • नए बजट से महिलाओं को मजबूती मिलेगी
  • सोना चांदी सस्ता होगा, विदेशी आॅटो पार्ट महंगे होंगे
  • विदेशी मोबाइल और चार्जर महंगे होंगे
  • तांबे के सामान भी सस्ते होंगेरू वित्त मंत्री
  • लोहे और स्टील के सामान सस्ते होंगे
  • होमलोन पर पुरानी छूट 2022 तक लागू रहेगी
  • स्टार्टअप के लिए छूट 2022 तक लागू रहेंगी
  • अगली जनगणना डिजिटल होगी
  • 75 साल से अधिक के बुजुर्गों को पेंशन पर इनकम टैक्स से छूट
  • राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन शुरू होगाः वित्त मंत्री

You May Also Like

More From Author