उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत ग्राम सुंदरदादर की एक बस्ती में आज भी लोगों को पक्के मार्ग की सुविधा नहीं मिल सकी है जिसके कारण हर दिन ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। घाटा टोला नाम की इस बस्ती में लगभग एक हजार से ज्यादा आदिवासी निवास करते है जिसमे बैगा परिवार के लोग भी शामिल है, जिनके आवागमन के लिए सड़क निर्माण नहीं किया गया है।
इस मामले में कांग्रेस नेता संजीव खंडेलवाल ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम का निरीक्षण किया गया था जहां विकास के द्वार अवरूद्ध है। बताया गया कि जिला प्रशासन को इस मामले से अवगत कराया गया था, वहीं ग्राम की समस्या को दूर करने की अपील प्रशासान से की गई। हालांकि इस मामले में शहडोल कमिश्नर आर बी प्रजापति ने समीक्षा कर ग्राम में विकास कराने का आश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More