Bike Thieves Arrested

चोरी के बाद बाइक को पार्ट्स में बेचते थे चोर, बालाघाट पुलिस ने किया खुलासा

वारासिवनी – बालाघाट जिले की वारासिवनी पुलिस ने लाखों रूपयों की बाइकें चोरी करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बालाघाट एएसपी, आकाश भूरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 21 जनवरी को पुलिस की वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को पकड़कर पूछताछ की गई तो युवक ने बाइक चोरी की होना कबूला जिके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी दी गई कि चोरी के बाद यह चोरी बाइक को अलग अलग पार्ट्स में बेच देते थे। बताया गया कि 18 बाइक वारासिवनी और 3 बाइक कंटगी से चोरी की गई थीं। VIDEO

Back To Top