fire in houses

बैतूल के घोगाल में 4 घरों में लगी भीषण आग

बैतूल। जिले में भैंसदेही ब्लाॅक के ग्राम घोगाल में लगभग 4 कच्चे मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह सभी घर आदिवासियों के बताए जा रहे हैं जिनमें शाॅट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।

  • भैंसदेही ब्लाॅक के ग्राम घोगाल की घटना
  • 4 कच्चे मकानों को आग ने चपेट में लिया
  • संभावित शाॅट सर्किट के कारण लगी आग
  • आगजनी से लाखों रूपयों का हुआ नुकसान

लगभग 4 घरों में आग लगने के कारण घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं घटना की सूचना लगते ही मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजलाल जावलकर भी पहुंचे। वहीं घरों में लगी आग को बुझाने के लिए भैंसदेही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची।

Back To Top