घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिले के भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी द्वारा मालवीय भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें घोड़ाडोंगरी, चोपना, सारनी सहित शाहपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। जानकारी के मुताबिक इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान हुआ। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जिसके तहत घोड़ाडोंगरी में रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ।
जानकारी दी गई कि मोक्षधाम, ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही फल वितरण, गौ माता की सेवा एवं लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, शाहपुर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, मोहन मोरे एवं चोपना मंडल अध्यक्ष विजय पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More