घोड़ाडोंगरी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान

ghoradongri swasth kendra

घोड़ाडोंगरी। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में बोल बम समिति सदस्यों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर स्टाफ नर्सों का सम्मान किया गया। बता दें कि समाजसेवियों ने सभी स्वास्थ्य विभाग की नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना महामारी के दौरान भी निरंतर अपनी सेवाएं देने के लिए आभार माना।इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उईके, बोलबम समिति संयोजक विकास अग्रवाल, बीएमओ संजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष आशीष वागद्रे, समाजसेवी समीर पाठक मौजूद रहे।