बैतूल के डोडरा मोहार में पटरी से उतरी मालगाड़ी

Goods Train derailed

बैतूल। जिले में इटारसी से छिंदवाड़ा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके कारण दिल्ली से मद्रास जाने वाला ट्रैक तकरीबन 2 घंटे तक बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी इटारसी से छिंदवाड़ा की ओर अनाज और फर्टिलाइजर लेकर जा रही थी जिस दौरान डोडरा मोहार के पास यह मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसकी पुष्टि अतिरिक्त डिविजनल मैनेजर रेलवे अनूप सतपथी ने की। बताया गया कि दुर्घटना के दौरान रेल ट्रैक पर सुधार का काम चल रहा था, वहीं एक बैगन पटरी छोड़कर जमीन पर आ गया है।

  • इटारसी से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी मालगाड़ी
  • तकरीबन 2 घंटे बाधित रहा दिल्ली-मद्रास ट्रैक
  • दुर्घटना के दौरान रेल ट्रैक पर चल रहा था काम